भाजपा के नेता - पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दिखा जोश, जगह-जगह प्रदर्शन

गौरव यात्रा का आयोजन   भाजपा के नेता - पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दिखा जोश, जगह-जगह प्रदर्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-05 14:29 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले के विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार 5 मार्च को स्वातंत्र्य वीर सावरकर गौरव यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा के माध्यम से आम नागरिकों को स्वातंत्र्य वीर सावरकर के जीवन कार्यों से अवगत कराया जाएगा। गोंदिया में स्वातंत्र्य वीर सावरकर गौरव यात्रा 5 मार्च को दोपहर 4 बजे डा. बाबासाहब आंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए जयस्तंभ चौक पर प्रशासकीय ईमारत के सामने सभा में परिवर्तित होगी। जिसमें विविध वक्ता स्वातंत्र्य वीर सावरकर के जीवन कार्यों के विषय में अपने विचार व्यक्त करेंगे। उसी प्रकार अर्जुनी मोरगांव मंे यह गौरव यात्रा 5 अप्रैल को दुर्गा चौक से प्रारंभ होगी एवं इसका समापन भाजपा कार्यालय परिसर में किया जाएगा। यह यात्रा दोपहर 3 बजे शुरू होगी। तहसील के हिंदुत्ववादी संगठनों एवं समान विचारधारा वाले नागरिकों से यात्रा में सम्मिलित होने का आव्हान पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने किया है। आमगांव में सावरकर गौरव यात्रा 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे कृषि उत्पन्न बाजार समिति से प्रारंभ होगी, जो डा. बाबासाहब आंबेडकर चौक तक पहुंचेगी, जहां उसका समापन किया जाएगा। पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश सचिव संजय पुराम ने यात्रा में नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आव्हान किया है। 

तिरोड़ा | तिरोड़ा शहर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 4 अप्रैल को स्वातंत्रवीर सावरकर गौरव यात्रा निकाली गई। शाम 5 बजे पुरानी नगर परिषद से प्रारंभ हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस पुरानी नगर परिषद के पास पहुंचकर ही सभा में परिवर्तित हुई। यात्राा में शामिल कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में ‘मी सावरकर’ के बैनर ले रखे थे और उसी प्रकार मी सावरक लिखी केसरिया रंग की टोपीयां लगा रखी थी। हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं नागरिक यात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक विजय रहांगडाले, पूर्व नगराध्यक्ष सोनाली देशपांडे, पूर्व पार्षद अशोक असाटी, उमाकांत हारोडे, पूर्व सभापति चिंतामण रहांगडाले, शहर भाजपा अध्यक्ष स्वानंद पारधी, संजयसिंह बैस आदि उपस्थित थे। 

 


 

Tags:    

Similar News