सीएम चिकित्सा कक्ष से 6200 मरीजों को मिली 50 करोड़ 55 लाख की मदद

सरकारी मदद सीएम चिकित्सा कक्ष से 6200 मरीजों को मिली 50 करोड़ 55 लाख की मदद

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-04 15:57 GMT
सीएम चिकित्सा कक्ष से 6200 मरीजों को मिली 50 करोड़ 55 लाख की मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिंदे-फडणवीस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष के माध्यम से अब तक 6 हजार 200 मरीजों को 50 करोड़ 55 लाख रुपए की मदद प्रदान की गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) तथा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष के प्रमुख मंगेश चिवटे ने यह जानकारी दी। चिवटे ने बताया कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद बीते 9 महीने में 6 हजार 200 मरीजों को इलाज के लिए मदद उपलब्ध कराई गई है। चिवटे ने बताया कि पिछले साल जुलाई में 194 मरीजों को 83 लाख रुपए की मदद दी गई। अगस्त में 276 मरीजों को 1 करोड़ 40 लाख रुपए, सिंतबर में 336 मरीजों को 1 करोड़ 93 लाख रुपए, अक्टूबर में 256 मरीजों को 2 करोड़ 21 लाख, नवंबर में 527 मरीजों को 4 करोड़ 50 लाख, दिसंबर में 1031 मरीजों को 8 करोड़ 52 लाख, जनवरी में 1060 मरीजों को 8 करोड़ 89 लाख, फरवरी में 1237 मरीजों को 10 करोड़ 27 लाख और मार्च में 1469 मरीजों को 11 करोड़ 95 लाख रुपए का लाभ दिया गया है। मरीजों को महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना के तहत मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायताकक्ष के जरिए इलाज के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। राज्य में 1 लाख 60 हजार रुपए तक वार्षिक आय वाले मरीजों को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष से निधि उपलब्ध कराई जाती है। मरीजों को विभिन्न रोगों के उपचार के लिए 25 हजार रुपए से 3 लाख रुपए तक की मदद उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के लाभ के लिए मरीजों को आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध कराने पड़ते हैं। 

हर महीने मरीजों को मिली मदद 

महीना      मरीजों की संख्या         मदद 
जुलाई        194                          83 लाख रुपए 
अगस्त        276                        1 करोड़ 40 लाख
सिंतबर       336                         1 करोड़ 93 लाख
अक्टूबर      256                         2 करोड़ 21 लाख
नवंबर         527                        4 करोड़ 50 लाख
दिसंबर        1031                      8 करोड़ 52 लाख
जनवरी        1060                     8 करोड़ 89 लाख  
फरवरी         1237                     10 करोड़ 27 लाख
मार्च            1469                     11 करोड़ 95 लाख 

Tags:    

Similar News