एक ही दिन में मिले 22 पॉजिटिव

नागपुर एक ही दिन में मिले 22 पॉजिटिव

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-31 12:52 GMT
एक ही दिन में मिले 22 पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार को एक ही दिन में 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ग्रामीण के 25 व शहर के 217 सैंपल को मिलाकर कुल 242 सैंपल की जांच की गई। पॉजिटिव में शहर के 15, ग्रामीण के 6 और जिले के बाहर का 1 शामिल है। 4 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 53 है। लक्षण वाले 19 मरीज विविध अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना रिकवरी दर 98.23 प्रतिशत है। गुरुवार को शहर में कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं है। गृह विलगीकरण में 53 मरीज हैं। कुछ दिन पहले ओमिक्रॉन वैरिएंट के 5 मरीज पाए गए थे। सभी मरीज हॉस्पिटल में भर्ती थे। उपचार के बाद सभी स्वस्थ होकर घर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Tags:    

Similar News