मधुमक्खी के हमले में 2 पर्यटकों की मौत- 4 घायल

 नागभीड़ मधुमक्खी के हमले में 2 पर्यटकों की मौत- 4 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-09 13:21 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर. नागभीड़ तहसील के सातबहिनी पहाड़ी पर शनिवार 8 अप्रैल की दोपहर   पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई और एक 6 महीने की बालिका समेत 4 लोग घायल हो गए। मृतकों में नागपुर निवासी अशोक बिबीसन मेंढे (46) और लोधीखेड़ा मध्यप्रदेश निवासी गुलाब केशव कोचे (58) शामिल हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागभीड़ तहसील के वाढोणा निवासी अशोक भशाखेत्री के पुत्री का विवाह शुक्रवार को था। इस विवाह में भिलगांव नागपुर निवासी अशोक मेंढे और लोधीखेड़ा मध्यप्रदेश निवासी गुलाब कोचे आए थे। विवाह के बाद शनिवार को अपने गांव लौटने के पूर्व सभी घूमने के लिए निकले थे। नागभीड़ तहसील के सातबहिनी पहाड़ी पर गए थे। इसी बीच वहां पर एक और नागपुर का परिवार पहुंचा।

सभी पहाड़ी चढ़ रहे थे कि अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और यवतमाल जिले के वणी निवासी सुदीप दिलीप कोठारी (30), दीपिका सुदीप कोठारी (29)पार्थ सुदीप कोठारी (6 महीने) और नागपुर निवासी मनोज राजुरकर (42) घायल हो गए। सभी को तत्काल  निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के बाद सभी घर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुंची।बता दें कि पिछले वर्ष भी इसी पहाड़ी पर ब्रह्मपुरी के पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया था।  
 

Tags:    

Similar News