नागपुर के ताजबाग विकास प्रारूप के लिए 1.08 लाख मंजूर

निध वितरित नागपुर के ताजबाग विकास प्रारूप के लिए 1.08 लाख मंजूर

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-31 11:16 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर के ताजबाग विकास प्रारूप के तहत मंजूर कामों के लिए 1 करोड़ 8 लाख 64 हजार रुपए की निध वितरित की गई है। राज्य सरकार के नियोजन विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी किया है। नागपुर शहर के ताजबाग में स्थित हजरतबाबा ताजुद्दीन दरगाह के विकास के लिए साल 2013 में 132 करोड़ 49 लाख रुपए के बजट को प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी। इसके बाद साल 2022-23 के बजट में 14 करोड़ 8 लाख निधि का प्रावधान किया गया था। इसमें से सरकार ने फरवरी, 2022 में 5 करोड़ 91 लाख 3 हजार 600 रुपए दिए थे। 
 

Tags:    

Similar News