Nagpur News: डीसीएम फडणवीस के पास 23,500 रुपए नगद, पत्नी से लिया है 62 लाख का कर्ज

  • देवेंद्र फडणवीस के पास केवल 23,500 रुपये नकद हैं
  • 5 वर्ष में उनकी संपत्ति में 23 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई
  • फडणवीस को पत्नी अमृता से 62 लाख रुपये का कर्ज लेना पड़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-26 22:30 GMT

Nagpur News : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास केवल 23,500 रुपये नकद हैं। उनकी संपत्ति सवा 5 करोड़ की है। 5 वर्ष में उनकी संपत्ति में 23 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। खास बात है कि फडणवीस को पत्नी अमृता से 62 लाख रुपये का कर्ज लेना पड़ा है। निर्वाचन अधिकारी को फडणवीस ने दिए शपथ पत्र में यह जानकारी दी गई है। संपत्ति के मामले में फडणवीस से अधिक उनकी पत्नी अमृता आगे हैं।

फडणवीस के पास चल व अचल मिलाकर सवा 5 करोड़ की संपति है। यह भी बताया गया है कि अचल संपति की दर बढ़ने से संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। दक्षिण पश्चिम नागपुर से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे फडणवीस के पास 2019 में 45, 96,634 रुपये की चल व 3 करोड़ 76 लाख 29 हजार की अचल संपत्ति थी। कुल संपत्ति 4 करोड़, 24 लाख 23434 रुपये की थी। 5 वर्ष में यह संपति 1 करोड़ 80,233 बढ़ी। फिलहाल 56 लाख 06 हजार 867 रुपये की चल व 4 करोड़ 68 लाख 96 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। बैंकर रही अमृता फडणवीस के नाम पर 2019 में 4 करोड 38 लाख 97,741 रुपये की संपत्ति थी।

अब 7 करोड , 92 लाख, 21, 748 हो गई है। 5 वर्ष में उनकी संपत्ति 80.47 प्रतिशत बढ़ी है। उनके नाम पर 6 करोड 96 लाख , 92,748 की चल और 95 लाख 29 हजार की अचल संपत्ति है। शपथपत्र में उल्लेख है कि फडणवीस ने पत्नी अमृता से 62 लाख रुपये का कर्ज लिया है। अपराध के मामले में देखें तो फडणवीस पर एक भी प्रकरण में एफआईआर नहीं है। 4 व्यक्तिगत शिकायतें उनके विरोध में हैं। उनमें भी 2 शिकायत सतीश उके ने की है। एक शिकायत मोहनीश जबलपुरे की है। दोनों वकील हैं। फडणवीस ने खेती व सामाजिक कार्य को अपना पेशा बताया है। उनकी वार्षिक आय 38 लाख 73 हजार 563 है। उनकी पत्नी की वार्षिक आय अधिक है।

Tags:    

Similar News