योजना: शास्त्रीय संगीत के सात विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मंजूर

  • सात विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मंजूर
  • शास्त्रीय संगीत के सात विद्यार्थी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-09-20 15:58 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई. राज्य सरकार ने भारतरत्न पंडित भीमसेन जोशी युवा छात्रवृत्ति योजना के तहत 7 विद्यार्थियों को 4 लाख 20 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मंजूर किया है। राज्य के सांस्कृतिक कार्य विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इससे हर विद्यार्थियों को जनवरी से दिसंबर 2023 तक के लिए प्रति महीने 5 हजार रुपए छात्रवृत्ति मिल सकेगी। शास्त्रीय संगीत के विद्यार्थी चैतन्य परब, हार्मोनियम के विद्यार्थी यश खडके, तबला के विद्यार्थी जगमित्र लिंगाडे व पवन सिडाम, पखवाज के विद्यार्थी सूर्यकांत शिंदे, पार्थ भूमकर और पवन झोडगे को छात्रवृत्ति मंजूर हुई है। राज्य में भीमसेन जोशी युवा छात्रवृत्ति योजना के तहत शास्त्रीय संगीत में शिक्षा लेने वाले होनहार और गरीब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों को 2 साल के लिए प्रति महीने पांच हजार रुपए छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है।

Tags:    

Similar News