बांबे हाईकोर्ट: बीटेक की छात्रा ने 7 ग्रेस मार्क्स के लिए अदालत से लगाई गुहार

  • मुंबई विश्वविद्यालय और सरदार पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज का मामला
  • हलफनामा दाखिल करने का निर्देश

Bhaskar Hindi
Update: 2023-10-29 14:27 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीटेक की एक छात्र ने सर्वेक्षण और भूविज्ञान विषय में 7 ग्रेस मार्क्स के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में लगाई गुहार। छात्रा ने याचिका में दावा किया है कि बीटेक के चौथे सेमेस्टर के सर्वेक्षण और भू-विज्ञान विषय 33 मार्क्स मिले हैं। यदि उसे 7 ग्रेस मार्क्स मिल जाते हैं, तो वह पास हो कर सातवें और आठवें सेमेस्टर में प्रवेश कर सकती है। अदालत ने मुंबई विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध सरदार पटेल इंजीनियरिंग कालेज को हलफनामा दाखिल कर जवाब देने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को रखी गई है।

न्यायमूर्ति नितिन जामदार और न्यायमूर्ति मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ के समक्ष गुरुवार को अंधेरी के सरदार पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक की छात्रा की ओर से वकील संजीव कुमार देवरे से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता के वकील देवरे ने दलील दी कि बीटेक की छात्रा हर सेमेस्टर में अच्छे मार्क्स से पास किया है। उसे सिविल इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर के सर्वेक्षण और भू-विज्ञान विषय में 33 मार्क्स मिले हैं। उसे फेल बताया गया है।

याचिकाकर्ता ने अदालत से सरदार पटेल इंजीनियरिंग कालेज को 7 ग्रेस मार्क्स देने का निर्देश देने की मांग की है, जिससे वह चौथे सेमेस्टर में पास हो सकती है। याचिका में सातवें सेमेस्टर में प्रवेश की अनुमति देने की मांग की गयी है। खंडपीठ ने मुंबई विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध सरदार पटेल इंजीनियरिंग कालेज को हलफनामा दाखिल जवाब मांगा है।

Tags:    

Similar News