Chhindwara News: अलग-अलग हादसों में बच्ची समेत दो ने गंवाई जान

  • मोहखेड़ और परासिया थाना क्षेत्र की घटनाएं
  • दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
  • दूसरी घटना परासिया के गायगोहान की है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-11 09:21 GMT

Chhindwara News: मोहखेड़ थाना क्षेत्र के सरोरा हेटी और राजेगांव के बीच गुरुवार दोपहर को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रुप से घायल शख्स को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना परासिया के गायगोहान की है। यहां प्रतिमा पंडाल में खेल रही एक बच्ची बेहोश होकर गिर गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मोहखेड़ के ग्राम सरोरा हेटी निवासी 49 वर्षीय गोविंद पिता हंसू राने गुरुवार दोपहर को खेत से घर लौट रहा था। हेटी के समीप राजेगांव मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार गोविंद को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल गोविंद को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान गोङ्क्षवद की मौत हो गई।

बेहोश होकर गिरी बालिका, मौत

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि परासिया के गायगोहान मेंं दुर्गा प्रतिमा विराजित है। गुरुवार दोपहर को मोहल्ले के सभी बच्चे पंडाल में खेल रहे थे। 4 वर्षीय देविका पिता रविन्द्र यदुवंशी खेलते-खेलते गिर गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संभावना जताई जा रही है कि बच्ची को करंट लगा था, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News