उपलब्धि: शेफाली वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक दोहरा शतक, 23 चौके-आठ छक्के के साथ 205 रन

  • 197 गेंदों में 23 चौके और आठ छक्के के साथ 205 रन बनाए
  • पांच टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-28 15:07 GMT

डिजिटल डेस्क, चेन्नई, एजेंसी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलते हुए अपना पहला शतक और फिर उसे दोहरे शतक में तब्दील कर इतिहास रच दिया है। 22 सात बाद यह कारनामा करने वाली वह दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर है। इससे पहले वर्ष 2002 में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाते हुए 214 रन की पारी खेली थी।

शेफाली ने अपने पांच टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपना दोहरा शतक 194 गेंदों में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने आठ छक्के और 22 चौके लगाए। इसके साथ ही शेफाली सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई है। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने भी शानदार की बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। मैच के दौरान शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 292 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।

शेफाली और मंधाना ने टेस्ट क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने के मामले में पाकिस्तान के 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शेफाली ने अपनी 205 रन की पारी में 197 गेंदों का सामना करते हुए 23 चौके और आठ छक्के लगाए।

Tags:    

Similar News