पदभर्ती बंद: तुमसर तहसील को लगा रिक्त पदों का ग्रहण

  • ग्राम विकास व खंडविकास अधिकारी के साथ ग्रामसेवक भी प्रभारी
  • ग्रामविकास अधिकारियों के 7 और ग्रामसेवकों के 16 पद रिक्त
  • रिक्त पदों का अनुशेष जल्द भरें

Bhaskar Hindi
Update: 2023-11-09 13:31 GMT

डिजिटल डेस्क, तुमसर (भंडारा). गांव के विकास में महत्वपूर्ण घटक के रूप में ग्रामसेवक तथा ग्रामविकास अधिकारी की भूमिका होती है। ऐसे में तुमसर तहसील के खंडविकास अधिकारियों समेत 16 ग्रामसेवकों 7 ग्रामविकास अधिकारी प्रभारी होने की जानकारी सामने आई है। जिसके कारण एक ग्रामसेवक तीन से चार गावों को प्रभार संभाल रहा हैं। जिसके वजह से तहसील स्तरीय कार्य प्रभावित हुए है इसमें कोई आशंका नही। तुमसर तहसील में 97 ग्रामपंचायत हैं। जिसमें से 16 ग्रामपंचायतों में ग्रामसेवकों के पद पर रिक्त है। जिसके कारण ग्रामसेवकों को तथा ग्रामविकास अधिकारियों को जद्दोजहद करनी पडती है। ग्रामसेवकों को तीन से चार गांवों का प्रभार संभालना पड़ पहा है। गांव के विकास पर इसका बुरा असर हो रहा है। सभी कार्य ऑनलाइन होने के परिणाम स्वरूप ग्रामसेवकों तथा ग्रामविकास आधिकारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। तुमसर तहसील के सिहोरा, डोंगरी बुज, आष्टी, चुल्हाड, नाकाडोंगरी, लोभी एवं सीतासावंगी आदि गावों में ग्राम विकास अधिकारियों के पद रिक्त है। महालगाव, सुकली, देवरीदेव, गोंदे खारी/गोंडीटोला, हरदोली, बपेरा (आंबागड), सोंड्या / वारपिंडकेपार, धुटेरा, मोहगाव खदान, खैरलांजी, आसलपाणी, चांदपूर, सिंदपुरी, सिलेगाव, साखली कर्कापूर, पांजरा, रेंगेपार, रोंघा,बोरी, बपेरा (सि.) तो इन गांवों में ग्रामसेवक के पद रिक्त है।

रिक्त पदों का अनुशेष जल्द भरें

पंचायत समिति को तहसील का मिनी मंत्रालय माना जाता है। ग्रामसेवक और ग्रामविकास अधिकारियों के रिक्त पदों के कारण मिनी मंत्रालय के कामकाज प्रभावित हुए हैं। रिक्त पदों अनुशेष बढ़ने के कारण गांवों का विकास भी धिमी गति से हो रहा है। जिसके कारण यह सभी रिक्त पद जल्द से जल्द भरे जाए ऐसी मांग तुमसर पंचायत समिति के सभापति नंदू रहांगडाले ने की है।   

भंडारा के खंडविकास अधिकारी माणिक चव्हाण की तरफ तुमसर का अतिरिक्त प्रभार है। जिसके कारण सप्ताह में कब वह तुमसर में आते है, उसके विषय में ज्ञात ही नही होता ऐसा दुखडा सरपंच संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र मेश्राम ने सुनाया। 

Tags:    

Similar News