दमदार बाइक: BMW F 900 GS और F 900 GS Adventure भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

  • BMW F 900 GS की कीमत 13.75 लाख रुपए रखी है
  • F 900 GS Adventure की कीमत 14.75 लाख रुपए है
  • दोनों बाइक की डिलीवरी अक्टूबर 2024 से शुरू होगी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-18 08:52 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने भारत में अपनी दो नई दमदार बाइक लॉन्च कर दी हैं। इनका नाम बीएमडब्ल्यू एफ 900 जीएस (BMW F 900 GS) और एफ 900 जीएस एडवेंचर (F 900 GS Adventure) है। इनमें अब बड़ा इंजन और कई सारे अपडेट देखने को मिलते हैं। वहीं ग्राहक इनकी बुकिंग नजदीकी डीलरशिप पर जाकर कर सकते हैं, जिनकी डिलीवरी अक्टूबर 2024 से शुरू होगी।

बात करें कीमत की तो, भारतीय बाजार में BMW F 900 GS को 13.75 लाख रुपए, एक्सशोरूम और F 900 GS Adventure को 14.75 लाख रुपए, एक्सशोरूम प्राइज के साथ पेश किया गया है। यह दोनों ही भारत में CBU के रूप में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इन बाइक्स के बारे में...

दो वेरिएंट में उपलब्ध है बाइक

इस बाइक को कंपनी ने दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया है, इनमें स्टाइल पैशन इन साओ पाउलो येलो और GS ट्रॉफी इन लाइटवेट/रेसिंग ब्लू मेटैलिक कलर में उपलब्ध है। जबकि, F 900 GS एडवेंचर ब्लैक स्टॉर्म मेटैलिक और व्हाइट एल्युमीनियम मैट कलर में उपलब्ध है।

फीचर्स

दोनों बाइकों में 6.5-इंच का बड़ा TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ के जरिए म्यूजिक और नेविगेशन कंट्रोल फीचर मिल जाते हैं। इसके साथ ही बाइक में LED लाइटिंग और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसमें पावर मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस, बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स, एडजस्टेबल ब्रेक, क्लच और गियर लीवर मिलते हैं। साथ ही दोनों बाइक में रोड और रेन राइडिंग मोड दिए गए हैं।

इंजन और पावर

BMW F 900 GS और F 900 GS Adventure में 895cc, ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8500rpm पर 105bhp और 6750rpm पर 93Nm का आउटपुट मिलता है। यह इंजन पहले के मुकाबले अधिक पावरफुल है। इंजन छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। 

Tags:    

Similar News