दमदार मोटरसाइकिल: 2024 Jawa 42 बाइक भारत में हुई लॉन्‍च, जानिए इसकी कीमत और खूबियां

  • इस बाइक को कुल 14 रंगों के विकल्‍प में लाया गया है
  • इस बाइक की एक्‍स शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपए है
  • इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.98 लाख रुपए रखी गई है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-13 09:46 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जावा मोटरसाइकिल्स (Jawa Motorcycles) ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक 2024 जावा 42 (2024 Jawa 42) को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को छह नए रंगों के साथ कुल 14 रंगों के विकल्‍प में लाया गया है। जिसमें वेगा व्हाइट, वॉयेजर रेड, एस्टेरॉयड ग्रे, ओडिसी ब्लैक, नेबुला ब्लू और सेलेस्टियल कॉपर मैट शामिल हैं।

बात करें कीमत की तो, इस बाइक को 1.73 लाख रुपए की एक्‍स शोरूम कीमत पर पेश किया है। इसमें स्‍पोक व्‍हील का विकल्‍प भी दिया गया है। इसके लिए एक्‍स शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपए तय की गई है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपए है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

फीचर्स

2024 Jawa 42 में राउंड हेडलाइट दी गई है। इसकी क्लासिक स्टाइल आपको आकर्षिक करती है। बाइक में 17 और 18 इंच अलॉय और स्‍पोक व्‍हील का विकल्‍प दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक मिलता है, जिसमें ड्यूल चैनल एबीएस भी दिया गया है। इस बाइक में असिस्‍ट और स्लिप क्‍लच मिलती है। इस बाइक में डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर दिया गया है, जो कि ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें यूएसबी चार्जर भी दिया गया है।

इंजन और पावर

2024 Jawa 42 बाइक में 250 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर लिक्‍विड कूल्‍ड इंजन दिया है। यह इंजन 27.32 पीएस पावर और 26.84 न्‍यूटन मीटर टॉर्क प्रदान करता है। इसमें छह स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसे पहले से ज्‍यादा बेहतर तरीके से ट्यून किया गया है जिससे इसे दूसरे, तीसरे और चौथे गियर पर चलाने में ज्‍यादा आसानी होती है। बाइक में ट्विन एग्‍जॉस्‍ट सिस्‍टम भी दिया गया है। र रहा था।

Tags:    

Similar News