Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 9 March 2025 12:38 AM IST
नागुपर में बोले बाबा रामदेव, औरंगजेब की चर्चा करना व्यर्थ
पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को नागपुर के मिहान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए योगगुरु बाबा रामदेव शनिवार को नागपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
- 9 March 2025 12:23 AM IST
'सिकंदर' के निर्देशक ए आर मुरुगादॉस ने कहा, सलमान खान की यह फिल्म रीमेक नहीं, ओरिजनल है
निर्देशक एआर मुरुगादॉस अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी अगली फिल्म "सिकंदर" के साथ तैयार हैं। फिल्म निर्माता ने कहा है कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म कोई रीमेक नहीं है। बल्कि ओरिजिनल है।
- 8 March 2025 11:44 PM IST
बृजभूषण का राहुल गांधी पर तंज, 'उनकी बातों से अपरिपक्वता झलकती है'
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गोंडा में मैराथन का आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह मौजूद रहे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों से अपरिपक्वता झलकती है।
- 8 March 2025 11:23 PM IST
कोलकाता आरजी कर पीड़िता के माता-पिता से मिले शुभंकर सरकार, न्याय की मांग
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए शुभंकर सरकार ने कहा कि आरजी कर की पीड़िता के माता-पिता खुश नहीं हैं, क्योंकि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। उनकी एक ही बेटी थी, जो डॉक्टर थी। उन्होंने अपनी इकलौती बेटी को खो दिया, लेकिन अब तक बलात्कार और हत्या के मामले में कोई भी स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। उन्हें तो मृत्यु प्रमाण पत्र तक नहीं मिला है।
- 8 March 2025 10:58 PM IST
यूपी वॉरियर्स ने 12 रनों से दर्ज की जीत
विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का 18वां मैच यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में यूपी वॉरियर्स ने 12 रनों से जीत हासिल कर ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने 226 रनों का टारगेट सेट किया था। जिसके जिसका पीछा करते हुए आरसीबी की पूरी टीम केवल 213 रनों पर ढ़ेर हो गई।
- 8 March 2025 10:45 PM IST
भारतीय रेल में नारीशक्ति बढ़ी, 1.13 लाख महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
भारतीय रेल को दुनिया के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक माना जाता है, जिसमें कुल 12 लाख 30 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से एक लाख 13 हजार से अधिक महिला कर्मचारी हैं, जो रेलवे के संचालन में अहम भूमिका निभा रही हैं। महिला कर्मचारियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और यह एक सकारात्मक संकेत है कि महिलाओं ने रेलवे जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
- 8 March 2025 10:31 PM IST
गैरकानूनी तरीके से धर्मांतरण कराने वालों को मिले फांसी की सजा - संजय निरुपम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक बार फिर चर्चा में है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने धर्मांतरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अब धर्मांतरण करने वालों को भी फांसी की सजा का प्रावधान किया जाएगा। उनके इस बयान से सियासत तेज हो गई है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर सहमति जताई है। मीडिया से बातचीत के दौरान शिवसेना नेता ने कहा, "भारत के संविधान में और हमारे देश में ऐसा कानून है, जिसमें किसी का जबरदस्ती धर्मांतरण नहीं कर सकते हैं। अगर फिर भी कोई गैरकानून तरीके से किसी का धर्मांतरण कर रहा है, तो उसे फांसी दी जानी चाहिए।"
https://www.bhaskarhindi.com/other/tunisia-dismantles-drug-trafficking-network-in-capital-1119632
- 8 March 2025 10:16 PM IST
भारतीय फैंस को उम्मीद, फाइनल मुकाबले में चलेगा रोहित शर्मा का बल्ला
दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम संतुलन की बात करें तो भारत की टीम न्यूजीलैंड पर भारी है। हालांकि, न्यूजीलैंड के पास भी अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी हैं।
- 8 March 2025 10:07 PM IST
गोवा जुआरीनगर में ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़, एजेंट समेत तीन गिरफ्तार
गोवा क्राइम ब्रांच ने जुआरीनगर स्थित एक बंद परिसर में ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीन में से दो आरोपी ऑनलाइन जुआ खेल रहे थे, जबकि एक स्थानीय एजेंट इस अवैध गतिविधि को संचालित करने में मदद कर रहा था। गोवा क्राइम ब्रांच की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे की गई।
- 8 March 2025 9:49 PM IST
दिल्ली के विकासपुरी में रोहिंग्याओं की जांच को लेकर चला अभियान, 108 लोगों का सत्यापन
दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर रोहिंग्याओं की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में शनिवार को एक सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस ने झुग्गी बस्तियों में जाकर कैंप लगाया और वहां रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की। सत्यापन के दौरान आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि की बारीकी से जांच की गई। साथ ही, उनके बारे में और मूल स्थान से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की गई।
Created On :   8 March 2025 8:00 AM IST