Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 29 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव
29 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 29 March 2025 6:50 PM IST

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "जब तक सांस है योजना एक ही है, अपनी जनता की प्राण-प्रण से सेवा करना। प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में मुझे कृषि और ग्रामीण विकास का जो दायित्व दिया है, उसके माध्यम से हम बेहतर सेवा करेंगे। गरीबों को मकान, पक्की सड़के, लखपति बहने, कौशल विकास, रोजगार के नए साधन, गरीबी मुक्त गांव और हमने किसानों के लिए कई फैसले भी किए हैं। हम किसानों के लिए आगे और फैसले भी लेंगे ताकि उनका जीवन बेहतर बन सके। आज पूरे देश में गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना के कई मकान मिले हैं।"

  • 29 March 2025 6:27 PM IST

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बयान

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "एक राष्ट्र एक चुनाव पर भी एक संयुक्त संसदीय कमेटी है। जब लोकसभा में पेश किए जाने के समय इस बिल पर चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि इसे संयुक्त संसदीय समिति को भेजिए। विपक्ष की भी यही मांग थी और सरकार ने भी कदम आगे बढ़ाते हुए इसे संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया और अब संयुक्त संसदीय समिति इस पर विचार कर रही है। जनता को जागरूक करने के लिए भाजपा ने भी एक कार्यक्रम हाथ में लिया है कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश के हित में है। इससे गवर्नेंस बेहतर होगी। एक साथ चुनाव होने से जो भी जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे, उनको काम करने का अवसर ज्यादा मिलेगा।"

  • 29 March 2025 6:06 PM IST

    पंजाब यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर चाकू घोंपने की घटना के बाद हुआ हंगामा

    पंजाब यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर चाकू घोंपने की घटना के बाद हंगामा हुआ। यूनिवर्सिटी में पुलिस बल तैनात है।

  • 29 March 2025 6:00 PM IST

    बिहार विधानसभा चुनाव

    बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा दिल्ली जीत गये, अब बिहार की बारी है

  • 29 March 2025 5:51 PM IST

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

    26/11 हमले में शहीद मुंबई पुलिस कर्मचारी तुकाराम ओंबले के सम्मान में बनेगा स्मारक: महाराष्ट्र सरकार

  • 29 March 2025 5:43 PM IST

    शाह का सीजी दौरा

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दंतेवाड़ा जाएंगे।  बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत 

  • 29 March 2025 5:34 PM IST

    जस्टिस निर्मल यादव बरी

    अगस्त 2008 के कैश कांड मामले में बरी हुए रिटायर्ड जस्टिस निर्मल यादव

  • 29 March 2025 5:27 PM IST

    राणा सांगा पर बयान

    माफी नहीं मांगूंगा, राणा सांगा पर दिए बयान पर अड़े सपा सांसद रामजीलाल सुमन, राज्यसभा स्पीकर से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

  • 29 March 2025 5:13 PM IST

    करणी सेना का विरोध

    करणी सेना के विरोध में एकजुट हुई सपा, रामजी लाल सुमन के घर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

  • 29 March 2025 5:00 PM IST

    वन नेशन वन इलेक्शन

    शिवसेना (यूबीटी) ने मुखपत्र सामना में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्र सरकार का किया घेराव

Created On :   29 March 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story