Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 Feb 2025 10:23 PM IST
कटरा बस हादसा अपडेट
SSP ट्रैफिक, जम्मू फिजल कुरैशी ने कहा, "बस कटरा से जम्मू आ रही थी। इसमें 19 के करीब सवारियां सवार थीं। लगभग सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। हादसे में 17 लोग घायल हैं।"
- 22 Feb 2025 10:20 PM IST
46 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर
इंग्लैंड के दिए टारगेटका पीछा कर रही कंगारूओं की टीम ने 46 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं।
- 22 Feb 2025 10:11 PM IST
कटरा से जम्मू जा रही तीर्थयात्रियों की एक बस मांडा इलाके के पास खाई में गिर गई
कटरा से जम्मू जा रही तीर्थयात्रियों की एक बस मांडा इलाके के पास खाई में गिर गई। बचाव अभियान जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
- 22 Feb 2025 9:58 PM IST
महाकुंभ अपडेट
महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने कहा, "शनिवार को महाकुंभ क्षेत्र में काफी भीड़-भाड़ रहा। करीब 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने आज शाम तक स्नान किया... यातायात चूक होने की कहीं भी कोई घटना नहीं आई... आज लगभग 1 लाख वाहनों ने महाकुंभ के लिए प्रयागराज में प्रवेश किया जो काफी बड़ी संख्या है। इन सभी का प्रबंधन अच्छे से किया गया है। कल यानी रविवार और शिवरात्रि पर्व के लिए हम तैयार हैं..."
- 22 Feb 2025 9:54 PM IST
7 ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
यूपी वॉरियर्स के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 7 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए हैं।
- 22 Feb 2025 9:42 PM IST
भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया
कल खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा, "कल भारत और पाकिस्तान के बीच मैच है और यहां बहुत भीड़ है। मैं भी मैच देखने के लिए यहां आया हूं। भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी अच्छी है। उन्होंने यहां पिछला मैच जीता था और उसी अनुभव के साथ आगे बढ़ेंगे। हर कोई कह रहा है कि विराट कोहली ने कोई रन नहीं बनाया। मैं कह रहा हूं कि विराट कोहली के लिए रन बनाने का यह सबसे अच्छा मौका है। अगर वह कल शतक बनाते हैं तो पिछले 4-5 महीनों में जो कुछ हुआ, उसे हर कोई भूल जाएगा।"
- 22 Feb 2025 9:19 PM IST
33 ओवरों के बाद कंगारूओं का स्कोर
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच मे 33 ओवरों का खेल हो चुका है। इनमें कंगारूओं ने 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए हैं।
- 22 Feb 2025 9:10 PM IST
यूपी वॉरियर्स ने डीसी के सामने रखा 178 रनों का लक्ष्य
विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के आठवें मैच में यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेटों के नुकसान पर 177 रन बनाए। अब दिल्ली को जीत के लिए 178 रनों की जरूरत होगी।
- 22 Feb 2025 8:54 PM IST
29 ओवरों के बाद कंगारूओं का स्कोर
इंग्लैंड के दिए टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं।
- 22 Feb 2025 8:22 PM IST
संभल के सपा सांसद को बिजली चोरी मामले में सात मार्च तक राहत
उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बिजली चोरी मामले में मोहलत मिली है। अब उन्हें सात मार्च को उपस्थित होकर अपने साक्ष्य उपलब्ध कराने होंगे।
Created On :   22 Feb 2025 8:04 AM IST