Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
22 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 22 Feb 2025 8:22 PM IST

    संभल के सपा सांसद को बिजली चोरी मामले में सात मार्च तक राहत

    उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बिजली चोरी मामले में मोहलत मिली है। अब उन्हें सात मार्च को उपस्थित होकर अपने साक्ष्य उपलब्ध कराने होंगे।

  • 22 Feb 2025 7:56 PM IST

    भाजपा के नेता सीएम नीतीश पर व्यंग्य कर रहे हैं मनोज झा

    बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में दैवीय शक्ति आने के बयान को राजद के सांसद मनोज झा ने व्यंग्य बताया है। उन्होंने कहा कि वे लोग सही अर्थों में नीतीश कुमार का नुकसान कर रहे हैं।

  • 22 Feb 2025 7:39 PM IST

    10 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर

    इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में 10 ओवरों का खेल हो चुका है। इंग्लैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारूओं ने 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 240 गेंदों में 276 रनों की जरूरत है।

  • 22 Feb 2025 7:31 PM IST

    8 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर

    मुकाबले में 8 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस दौरान कंगारूओं ने 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट (30 रन) और मार्नस लाबुशेन (12 रन) क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 22 Feb 2025 7:17 PM IST

    यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग इलेवन

    यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग इलेवन

    किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, उमा छेत्री (डब्ल्यू), क्रांति गौड़, साइमा ठाकोर।

  • 22 Feb 2025 7:15 PM IST

    दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

    दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

    शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (डब्ल्यू), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद।

  • 22 Feb 2025 7:12 PM IST

    डीसी ने जीता टॉस

    विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के आठवें मैच में यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। मुकाबले में डीसी ने टॉस जीतकर पहले गेदबाजी करने का फैसला किया है। 

  • 22 Feb 2025 7:05 PM IST

    कंगारूओं को लगा पहला झट

    इंग्लैंड के दिए टारगेट का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका लग चुका है। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड चौथे ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए।

  • 22 Feb 2025 6:47 PM IST

    मैदान में उतरे कंगारू

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 352 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा किया है। जिसका पीछा करने के लिए कंगारू टीम मैदान में उतर चुकी है। पारी की शुरआत करने के लिए टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट और ट्रेविस हेड क्रीज पर आ चुके हैं। इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर मार्क वुड डाल रहे हैं।

  • 22 Feb 2025 6:22 PM IST

    ऑस्ट्रेलिया के सामने 352 रनों का टारगेट

    मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 352 रनोंं का टारगेट खड़ा किया है।

Created On :   22 Feb 2025 8:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story