महिला के द्वारा भैंस के जुऐं मारने की दवा पीने से बिगडी हालत

By - Bhaskar Hindi |17 April 2023 11:47 AM IST
पन्ना महिला के द्वारा भैंस के जुऐं मारने की दवा पीने से बिगडी हालत
डिजिटल डेस्क,पन्ना। कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाईन चौकी अंतर्गत ग्राम कृष्णा कल्याणपुर में एक तीस वर्षीय महिला द्वारा ईनो समझकर भैंस के जुऐं मारने वाली दवा पी लेने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भागवती पाल पति मुकेश पाल उम्र ३० वर्ष निवासी कृष्णा कल्याणपुर के द्वारा तडके ईनो के धोखे में घर में रखी भैंस के जुऐं मारने की दवा का सेवन कर लिया गया। उसकी हालत बिगडने पर जैसे ही जानकारी परिजनों को लगी उनके द्वारा तत्काल सुबह करीब ०८:३० बजे महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
Created On :   17 April 2023 11:46 AM IST
Next Story