विदर्भवादियों ने मचाया जमकर हंगामा

wardha in vidarbhaites created a ruckus
विदर्भवादियों ने मचाया जमकर हंगामा
सीएम के सामने विदर्भवादियों ने मचाया जमकर हंगामा

डिजिटल डेस्क, वर्धा। मराठी सम्मेलन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भाषण के दौरान दो बार विदर्भवादियों ने जमकर हंगामा किया। इससे परिसर में हड़कंप मच गया था। इस दौरान पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए नारेबाजी करनेवाले विदर्भवादियों को खींचकर बाहर ले गए। पश्चात उन्हें रामनगर थाने ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री शिंदे का भाषण शुरू होने के कुछ समय में विदर्भवादी पुरुषों ने किसान व पृथक विदर्भ की मांग को लेकर नारे लगाते हुए अपने साथ लाए कुछ कागज फाड़कर परिसर में फेंकने लगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता दिखाई व विदर्भवादियों को खींचकर बाहर निकाला। जिससे कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर तनाव की स्थिति निर्माण हुई थी। जिसके बाद सभी विदर्भवादियों को रामनगर पुलिस थाने ले जाया गया। उसके कुछ समय तक सब कुछ ठीक था, परंतु जैसे ही मुख्यमंत्री का भाषण खत्म होने को था, उस समय विदर्भवादी महिलाओं ने नारे लगाने शुरू किया। पृथक विदर्भ की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। जिससे फिर से हड़कंप मच गया था। तत्पश्चात तुरंत महिला पुलिस कर्मियों ने सभी विदर्भवादी महिलाओं को खींचते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला। इस समय पुलिस प्रशासन का परिसर में पुख्ता बंदोबस्त रहा।

Created On :   4 Feb 2023 9:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story