- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अलीराजपुर
- /
- आगाज अभियान के तहत जागरूकता रथ...
आगाज अभियान के तहत जागरूकता रथ गांव-गांव में जगाएगा अलख!

By - Bhaskar Hindi |12 Aug 2021 11:55 AM IST
आगाज अभियान आगाज अभियान के तहत जागरूकता रथ गांव-गांव में जगाएगा अलख!
डिजिटल डेस्क | अलिराजपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अलीराजपुर श्रीमती शिवकली वरवडे ने बताया जिले में कोविड -19 से बचाव एवं बाल संरक्षण पर केन्द्रित आगाज अभियान ममता, यूनिसेफ एवं आईसीडीएस विभाग के माध्यम से 12 अगस्त 2021 से प्रारंभ किया जाएगा।
उक्त अभियान के माध्मय से कोविड-19 से बचाव तथा रोकथाम पर जागरूकता, बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता, डॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोडने के लिए जागरूकता तथा बच्चों की सुरक्षा हेतु प्रयास करने के लिए समुदाय को प्रेरित करने के लिए उक्त जागरूकता अभियान संचालित होगा।
उक्त अभियान के तहत मल्टीमीडिया वैन के द्वारा 30 दिनों तक जागरूकता संबंधित गतिविधियां संचालित होगी।
Created On :   12 Aug 2021 2:50 PM IST
Next Story