- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अलीराजपुर
- /
- मनमोहक रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता...
मनमोहक रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया |

डिजिटल डेस्क | अलिराजपुर विधानसभा क्षेत्र जोबट उप निर्वाचन 2021 के तहत जोबट के तहत ग्राम उदयगढ में ग्रामीण महिलाओं ने मतदाता जागरूकता का आह्वान करते हुए मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मनमोहक रंगोली बनाकर, मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान हेतु प्रोत्साहित किया।
सभी ने मतदान का संकल्प लेकर अन्य ग्रामीणों को 30 अक्टूबर 2021 शनिवार के दिन मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए मनमोहक रंगोली के माध्यम से सभी को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के मद्देनजर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आजीविका मिशन की सुश्री नीना राठौर एवं अन्य स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।
Created On :   20 Oct 2021 2:54 PM IST