- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- डिंडोरी
- /
- जिले में आज शाम 6:00 बजे तक 6 हजार...
जिले में आज शाम 6:00 बजे तक 6 हजार 131 लोगों को लगा टीका!

By - Bhaskar Hindi |9 Sept 2021 12:10 PM IST
कोविड-19 टीकाकरण जिले में आज शाम 6:00 बजे तक 6 हजार 131 लोगों को लगा टीका!
डिजिटल डेस्क | डिंडोरी कोविड-19 टीकाकरण दिन बुधवार को जिले में शाम 6:00 बजे तक 6 हजार 131 व्यक्तियों को टीका लगाया गया है।
जिसमें जनपद पंचायत अमरपुर में 614, जनपद पंचायत बजाग में 720, जनपद पंचायत डिंडौरी में 1300, जनपद पंचायत करंजिया में 600, जनपद पंचायत मेहंदवानी में 650, जनपद पंचायत समनापुर में 1063, जनपद पंचायत शहपुरा में 1184 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ।
08 सितम्बर के लिए जिले को 21 हजार 320 व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। प्राप्त लक्ष्य के मुकाबले गुरूवार शाम 6:00 बजे तक जिले में लगभग 28.76 प्रतिशत टीकाकरण किया गया है।
टीकाकरण प्रात: 9:00 बजे से प्रारंभ किया गया था। टीकाकरण में युवा वर्ग के साथ-साथ बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन भी शामिल हुए और उत्साह दिखाते सभी ने अपना टीकाकरण कराया है।
Created On :   9 Sept 2021 4:17 PM IST
Next Story