- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- देवास जिले में अब तक 633.35...
देवास जिले में अब तक 633.35 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज!

डिजिटल डेस्क | देवास जारी मानसून सत्र में दिनांक 25 अगस्त 2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 633.35 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 622, टोंकखुर्द में 585, सोनकच्छ में 748, हाटपीपल्या में 743, बागली में 526, उदयनगर में 612.20, कन्नौद में 598, सतवास में 396 तथा खातेगांव में 870 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिले में पिछले 24 घंटों में शून्य मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष अब तक 916.42 मिमी औसत वर्षा दर्ज अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 916.42 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
देवास में 574 मिमी, टोंकखुर्द में 728 मिमी, सोनकच्छ में 1167 मिमी, हाटपीपल्या में 1129 मिमी, बागली में 929 मिमी, उदयनगर में 1129, कन्नौद में 748, सतवास में 625 तथा खातेगांव में 1225 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Created On :   25 Aug 2021 4:24 PM IST