- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- देवास जिले में अब तक 974.98...
देवास जिले में अब तक 974.98 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज!

डिजिटल डेस्क | देवास जारी मानसून सत्र में दिनांक 05 अक्टूबर 2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 974.98 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 1008, टोंकखुर्द में 909, सोनकच्छ में 1009, हाटपीपल्या में 1115, बागली में 863, उदयनगर में 989.80, कन्नौद में 944, सतवास में 729 तथा खातेगांव में 1208 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिले में पिछले 24 घण्टे में 1.67 मिली वर्षा दर्ज की गई। जिसमें बागली में 08, सतवास में 07 तथा अन्य केन्द्रों पर शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले वर्ष अब तक 1390.62 मिमी औसत वर्षा दर्ज अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 1390.62 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
देवास में 920 मिमी, टोंकखुर्द में 1183 मिमी, सोनकच्छ में 1804 मिमी, हाटपीपल्या में 1715 मिमी, बागली में 1304 मिमी, उदयनगर में 1446.60, कन्नौद में 1244, सतवास में 966 तथा खातेगांव में 1933 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Created On :   5 Oct 2021 4:26 PM IST