- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- देवास जिले में अब तक 738.31...
देवास जिले में अब तक 738.31 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज!

डिजिटल डेस्क | देवास जारी मानसून सत्र में दिनांक 09 सितम्बर 2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 738.31 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 738, टोंकखुर्द में 697, सोनकच्छ में 808, हाटपीपल्या में 793, बागली में 611, उदयनगर में 729.80, कन्नौद में 720, सतवास में 531 तथा खातेगांव में 1017 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले में पिछले 24 घंटों में 09.67 मिमी औसत वर्षा दर्ज जिले में पिछले 24 घंटों में 09.67 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।
जिसमें देवास में 26, टोंकखुर्द में 01, सोनकच्छ में 01, हाटपीपल्या में 14, बागली में 03, उदयनगर में 07, कन्नौद में 01 मिमी, खातेगांव में 34 तथा शेष केन्द्रों पर शून्य मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पिछले वर्ष अब तक 1132.22 मिमी औसत वर्षा दर्ज अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 1132.22 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 710 मिमी, टोंकखुर्द में 959 मिमी, सोनकच्छ में 1518 मिमी, हाटपीपल्या में 1387 मिमी, बागली में 1074 मिमी, उदयनगर में 1217, कन्नौद में 1000, सतवास में 780 तथा खातेगांव में 1545 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Created On :   9 Sept 2021 4:18 PM IST