- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- देवास जिले में अब तक 274.29...
देवास जिले में अब तक 274.29 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज!

डिजिटल डेस्क | देवास जारी मानसून सत्र में दिनांक 19 जुलाई 2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 274.29 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 226, टोंकखुर्द में 120, सोनकच्छ में 350, हाटपीपल्या में 400, बागली में 281, उदयनगर में 193.60, कन्नौद में 313, सतवास में 211 तथा खातेगांव में 374 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिले में पिछले 24 घंटों में 14.44 मिमी औसत वर्षा दर्ज जिले में पिछले 24 घंटों में 14.44 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जिसमे देवास में 02, सोनकच्छ में 40, हाटपीपल्या में 38, बागली में 20, उदयनगर में 26, सतवास में 04 मिमी तथा शेष केन्द्रों पर शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई, पिछले वर्ष अब तक 449.22 मिमी औसत वर्षा दर्ज अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 449.22 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 262 मिमी, टोंकखुर्द में 390 मिमी, सोनकच्छ में 632 मिमी, हाटपीपल्या में 501 मिमी, बागली में 428 मिमी, उदयनगर में 489, कन्नौद में 323, सतवास में 303 तथा खातेगांव में 715 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Created On :   19 July 2021 2:18 PM IST