सर्जन डॉ. स्वर्णिमा उपाध्याय उत्कृष्ट कार्य के लिए हुई सम्मानित

सर्जन डॉ. स्वर्णिमा उपाध्याय उत्कृष्ट कार्य के लिए हुई सम्मानित
पन्ना सर्जन डॉ. स्वर्णिमा उपाध्याय उत्कृष्ट कार्य के लिए हुई सम्मानित

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिला चिकित्सालय पन्ना में पदस्थ शल्यक्रिया चिकित्सक डॉ. स्वर्णिमा उपाध्याय को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। डॉ. स्वर्णिमा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मध्य प्रदेश शासन के खनिज व श्रम विभाग के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर संजय कुमार मिश्र व एसपी धर्मराज मीना द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय व उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता भी उपस्थित रहीं। गौरतलब हो कि अभी हाल ही में जिले के अजयगढ़ विकासखंड मुख्यालय में डॉ. स्वर्णिमा उपाध्याय द्वारा हाइड्रोसिल का कैंप लगाकर 33 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया था। इसके अलावा डॉ. स्वर्णिमा उपाधयाय द्वारा जिला चिकित्सालय में भी कई सफल ऑपरेशन किए गए हैं। जिला चिकित्सालय की सर्जन स्वर्णिमा उपाध्याय को सम्मानित किए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। गौरतलब हो कि जब डॉ. स्वर्णिमा द्वारा अजयगढ़ में संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी इतनी छोटी जगह पर इतने सारे ऑपरेशन हाइड्रोसील के किए थे तो समाजसेवियों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किए जाने की भी मांग की थी। 

Created On :   31 Jan 2023 3:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story