प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत में आनंद उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डिजिटल डेस्क सलेहा नि.प्र.। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत में आनंद उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। सेक्टर अन्तर्गत कठवरिया, माल्हन, भुलगवां पंचायत को शामिल कर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। हाई स्कूल विद्यालय प्रांगण कठवरिया में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कठवरिया पंचायत की संगीत मंडली द्वारा संगीत में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें राष्ट्रगीत, भजन, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सलेहा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी, पीसीओ बालेन्द्र शेखर पाठक, रामप्रकाश सरपंच कठवरिया, कुंजबिहारी पाण्डेय, प्रीतम सिंह सचिव, सियाराम लोधी, चन्द्रमणि कुशवाहा प्राचार्य सहित विद्यालय में अध्यनरत छात्र सहित ग्राम पंचायत कठवरिया के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Created On :   17 Jan 2023 4:56 PM IST