आज मनाई जायेगी संत शिरोमणी सेन जी महाराज जी की जयंती

By - Bhaskar Hindi |17 April 2023 11:51 AM IST
पन्ना आज मनाई जायेगी संत शिरोमणी सेन जी महाराज जी की जयंती
डिजिटल डेस्क,पन्ना। संत शिरोमणी सेन जी महाराज की जयंती १७ अप्रैल सोमवार को सेन समाज द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाई जायेगी। सेन समाज विकस संगठन पन्ना द्वारा पन्ना शहर स्थित बस स्टैण्ड के समीप श्रीराम भोजनालय के ऊपर जयंती कार्यक्रम का आयोजन शाम ०४ बजे से किया गया है। सेन समाज के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र वर्मा तथा युवा सेना समाज के जिलाध्यक्ष प्रमोद सेन ने समस्त सामाजिक बंधुओं, गणमान्यजनों से जयंती कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
Created On :   17 April 2023 11:51 AM IST
Next Story