खनिज मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक 21 अप्रैल को

By - Bhaskar Hindi |20 April 2023 3:42 PM IST
पन्ना खनिज मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक 21 अप्रैल को
डिजिटल डेस्क,पन्ना। खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ पन्ना विधानसभा के प्राथमिकता वाले कार्यों की प्रगति व क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Created On :   20 April 2023 3:42 PM IST
Next Story