जिले में गेंहू उत्पादकों के लिए राहत, खेती कार्य पर रोक नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में गेहूं उत्पादकों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात ने घोषणा की है कि खेती कार्य पर किसी तरह का रोक नहीं रहेगा। जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए किसान अपने खेतों की फसल की कटाई के अलावा संकलन के कार्य कर सकते हैं। जिले में इस समय गेहंू व चना की फसल को लेकर किसान सबसे अधिक चिंता में हैं। रामटेक, पारसिवनी, पवनी, उमरेड क्षेत्र में गेहूं की फसल अधिक है। काटोल, नरखेड़, सावनेर, हिंगना क्षेत्र में चना कटाई का मौसम चल रहा है। राजस्व मंत्री की घोषणाा से इन किसानों को राहत मिलेगी।
मार्च में तय नहीं होगा रेडीरेक्नर
गौरतलब है कि गेहूं के लिए हार्वेस्टिंग मशीन पंजाब से लाई गई है। इन मशीनों को लेकर किसान परेशान होते रहे हैं। हार्वेस्टिंग मशीन के लाइसंेस को लेकर आरटीओ अधिकारियों द्वारा परेशान करने की शिकायतें थीं। लिहाजा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने हार्वेस्टिंग मशीन के वाहन के आगमन को टोल फ्री कर दिया है। अब राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात ने हार्वेस्टिंग मशीन के वाहन को आवागमन की छूट दी है।
सभी जिलाधिकारियों को निर्देश
सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि खेत पर आवश्यक काम को न रोका जाए। हार्वेस्टिंग मशीन के लिए पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने की व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिया है। मार्च में राजस्व मामले में नया रेडीरेक्नर तय किया जाता है। इस बार मार्च में रेडीरेक्नर तय नहीं होगा। इसका लाभ भी जमीन की खरीद बिक्री के अलावा राजस्व संबंधी अन्य मामलों में होगा।
-राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात की घोषणा
-जिले में गेहंू व चना की फसल को लेकर किसान हैं चिंतित
Created On :   27 March 2020 4:44 PM IST