- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- देवास जिले में जन शिकायत निवारण...
देवास जिले में जन शिकायत निवारण शिविर 18 अगस्त को बागली तथा 25 अगस्त को कमलापुर में!

By - Bhaskar Hindi |17 Aug 2021 11:06 AM IST
जन शिकायत निवारण देवास जिले में जन शिकायत निवारण शिविर 18 अगस्त को बागली तथा 25 अगस्त को कमलापुर में!
डिजिटल डेस्क | देवास कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार आम जन की शिकायतों के उचित निराकरण किये जाने के लिए अनुभाग बागली अन्तर्गत जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन 18 अगस्त को बागली तथा 25 अगस्त को कमलापुर में प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक किया जायेगा। जन शिकायत शिविर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागली और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास के निर्देशन में कार्य करेगें। जन शिकायत निवारण शिविर में समस्त जिला अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ उपस्थित रहकर शिविर में प्राप्त शिकायत/आवेदन पत्रों का निराकरण करेगें।
Created On :   17 Aug 2021 2:07 PM IST
Next Story