हजार दीपों से जगमगाया पोद्दारेश्वर राम मंदिर

Poddareshwar Ram Temple illuminated with thousands of lamps
हजार दीपों से जगमगाया पोद्दारेश्वर राम मंदिर
नागपुर हजार दीपों से जगमगाया पोद्दारेश्वर राम मंदिर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर के शताब्दी महोत्सव निमित्त 1 मार्च को नागपुर शहर में पहली बार  नयाभिराम एवं अद्धभुत ‘दीप दर्शन’ का आयोजन किया गया। 21 हजार दीपों से मंदिर और परिसर जगमगा उठा। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध श्री तिरुपति बालाजी व रामेश्वरम में भगवान के दर्शन की तरह श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर में भी मंदिर के भवन में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए।
श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर के शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है। 4 मार्च को मंदिर के निर्माण को 100 वर्ष पूर्ण होने पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके पूर्व बुधवार को दीप दर्शन का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे मंदिर के गर्भगृह से लेकर पूरे परिसर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किया गया। श्री तिरुपति बालाजी व रामेश्वरम में भगवान के दर्शन अभी भी शस्त्रीय निर्देशानुसार बिना बिजली के दीपकों के प्रकाश में होते हैं। श्री तिरुपति बालाजी व रामेश्वरम में भगवान के दर्शन की तरह श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर में भी मंदिर के भवन में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन 21 हजार दीपों के झिलमिल प्रकाश में शाम 6.30 से रात 9.30 बजे तक श्रद्धालुओं ने किए।
 

Created On :   2 March 2023 1:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story