सलेहा में परशुराम जयंती पर विप्र समाज ने मंदिर निर्माण का लिया संकल्प

डिजिटल डेस्क, सलेहा नि.प्र.। सलेहा कस्बे में विप्र समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम का प्रकट उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान विप्र बंधुओं द्वारा सलेहा में भगवान श्री परशुराम के मंदिर निर्माण पर चर्चा करते हुए मंदिर निर्माण को लेकर संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र का वर्णन किया गया तथा कहा गया कि विप्र समाज को प्रभु परशुराम जी के जीवन पथ पर चलते हुए अपने कर्म कार्याे और समाज की एकजुटता के लिए कार्य करना है। जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामस्वरूप पाण्डेय, मुन्नीलाल त्रिपाठी, सच्चिदानंद शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा, कुंज बिहारी शर्मा, हरेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, श्री गोस्वामी, पप्पू उरमलिया, रोहिणी मिश्रा, ललित मिश्रा, सोनू मिश्रा, रामजी मिश्रा, कुमार रावत, कामता नगाइच, शरद त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, गोमती शर्मा, राघवेंद्र पाण्डेय सहित ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
Created On :   23 April 2023 12:06 PM IST