- Home
- /
- शासकीय कार्य में बाधा, मामला दर्ज,...
शासकीय कार्य में बाधा, मामला दर्ज, रेत के अवैध उत्खनन से जुड़ा है मामला

By - Bhaskar Hindi |17 Oct 2022 11:16 AM IST
सिवनी शासकीय कार्य में बाधा, मामला दर्ज, रेत के अवैध उत्खनन से जुड़ा है मामला
डिजिटल डेस्क सिवनी। रेत का अवैध उत्खनन करने से रोकने पर एक शख्स ने वन विभाग के अमले से विवाद किया। जिसके बाद मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
यह है मामला
रविवार को कुरई के टुरिया रेंज में वन भूमि क्षेत्र में रेत का अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा था। वहां पहुंचे वन अमले ने रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद भाजपा से जुड़े रामगोपाल जायसवाल मौके पर पहुंचा और विभाग के अमले के साथ वाद विवाद शुरु कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना कुरई थाने में दी गई। कुरई पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Created On :   17 Oct 2022 4:45 PM IST
Next Story