- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अलीराजपुर
- /
- नवोदय की प्रवेश परीक्षा 24 फरवरी...
नवोदय की प्रवेश परीक्षा 24 फरवरी 2021 को!

By - Bhaskar Hindi |18 Feb 2021 8:03 AM IST
नवोदय की प्रवेश परीक्षा 24 फरवरी 2021 को!
डिजिटल डेस्क | जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसएस तोमर ने बताया नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।
शासकीय उत्कृष्ट उमावि अलीराजपुर में 254, शासकीय कन्या उमावि अलीराजपुर में 206, जवाहर नवोदय विद्यालय अलीराजपुर में 242, शासकीय डाईट अलीराजपुर में 146 एवं शासकीय कन्या उमावि बहारपुरा अलीराजपुर में 139 कुल 987 बच्चें परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
Created On :   18 Feb 2021 1:28 PM IST
Next Story