ग्राम पंचायत करिया में दिखाया गया मन की बात का लाईव प्रसारण

By - Bhaskar Hindi |1 May 2023 12:46 PM IST
पन्ना ग्राम पंचायत करिया में दिखाया गया मन की बात का लाईव प्रसारण
डिजिटल डेस्क, पन्ना। पवई जनपद पंचायत के ग्राम करिया मेें ग्राम पंचायत भवन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जनपद पंचायत पवई की अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी मिश्रा उपस्थित रहीं और मन की बात के १००वें एपिसोड का प्रसारण दिखाया गया। इस प्रसारण को देखने काफी संख्या में ग्रामीण, सरपंच, सचिव और जीआरएस उपस्थित रहे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री लाडली बहना योजन के फार्म भरने की आज अंतिम दिनांक को देखते हुए ग्राम पंचायत पटोरी, कृष्णगढ पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
Created On :   1 May 2023 12:46 PM IST
Next Story