सुदृढ़, सांस्कृतिक लोकतंत्र का विराट रूप है साहित्य : शिंदे

Literature is a great form of strong, cultural democracy: Shinde
सुदृढ़, सांस्कृतिक लोकतंत्र का विराट रूप है साहित्य : शिंदे
96वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का आगाज सुदृढ़, सांस्कृतिक लोकतंत्र का विराट रूप है साहित्य : शिंदे

डिजिटल डेस्क, वर्धा।  राज्य की प्रगति में साहित्यकारों का योगदान काफी बड़ा हंै। संस्कृति का संवर्धन करना हमारी परंपरा हंै। जिसे साहित्यकार आगे बढ़ा रहे हैं। सुदृढ, सांस्कृतिक लोकतंत्र का विराट रूप यानि साहित्य हैं। ऐसा प्रतिपादन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। विदर्भ साहित्य संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय मराठी साहित्य महामंडल की ओर से वर्धा के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी साहित्य नगरी में आयोजित 96वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार, 3 फरवरी को किया गया। रविवार, 5 फरवरी तक चलने वाले इस साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन आचार्य विनोबा भावे सभा मंडप के प्राचार्य राम शेवालकर मंच पर हुआ।

 इस समय शालेय शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, सम्मेलन के अध्यक्ष न्या.नरेंद्र चपलगांवकर, पूर्वाध्यक्ष भारत सासने, स्वागताध्यक्ष पूर्व सांसद दत्ता मेघे, मार्गदर्शक गिरीश गांधी, हिंदी साहित्यकार डॉ.विश्वनाथप्रसाद तिवारी, सुप्रसिध्द हिंदी कवि कुमार विश्वास, डी.वाय. पाटील अभिमत विद्यापीठ पुणे के कुलपति डॉ.पी.डी. पाटील, विदर्भ साहित्य संघ के अध्यक्ष प्रदीप दाते, उषा दाते, जिलाधिकारी राहुल कर्डिले, मुख्याधिकारी राजेश भगत, प्रा.राजेंद्र मुंढे, पूर्व विधायक सागर मेघे, विधायक डॉ.पंकज भोयर, डॉ.अभ्युदय मेघे, विधायक नरेंद्र भोंडेकर, अ.भा. मराठी साहित्य महामंडल की अध्यक्ष उषा तांबे, उज्वला मेहंदले, नरेंद्र पाठक, विलास मानेकर, गजानन नारे, रवींद्र शोभणे आदि प्रमुखता से मंच पर विराजमान थे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, राजनीति, समाजसेवा के लिए भीड़ का कोई महत्व नहीं होता, परंतु साहित्य सम्मेलन के लिए ऐसी भीड़ विलक्षण व अद्भुत हंै। 

सम्मेलन अध्यक्ष  को मिलेगा राज्य अतिथि का दर्जा
मुख्यमंत्री एकनाोथ शिंदे ने अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष को राज्य अतिथि का दर्जा देने की घोषणा की। मराठी साहित्य मंडल ने राज्य शासन की ओर से इस संदर्भ में मांग की हैं। यह मांग शीघ्र मंजूर की जाएगी, ऐसी जानकारी दी। इसी तरह इस सम्मेलन में शासन का कोई हस्तक्षेप नहीं हंै। इस वर्ष से आयोजन के लिए 2 करोड़ रुपए देने की जानकारी शिंदे ने इस समय दी।

ऐन समय पर केंद्रीय मंत्री  गडकरी का दौरा रद्द
अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी उपस्थित रहने वाले थे तथा उनका दौरा भी तय हुआ था, परंतु कार्यक्रम शुरू होने के पश्चात ऐन समय पर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी का कार्यक्रम किसी कारण से रद्द होने की जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई, तब तक किसी को भी केंद्रीय मंत्री गडकरी नहीं आयेंगे, ऐसी जानकारी नहीं थी। आयोजकों द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में मंत्री गडकरी आने वाले थे, परंतु शुक्रवार सुबह किसी कारण से उनका दौरा रद्द हुआ है। 

अध्यक्ष को सूत्र किए प्रदान
पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार भारत सासने ने अध्यक्ष पद के सूत्र विद्यमान अध्यक्ष न्यायाधीश चपलगांवकर को प्रदान किए। जिसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों विदर्भ साहित्य संघ शताब्दी विशेष अंक “दौत लेखणी’ का विमोचन किया गया।

Created On :   4 Feb 2023 9:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story