पन्ना-अजयगढ घाट में रेत से ओव्हरलोड डम्फर फंसने से लगा जाम

By - Bhaskar Hindi |26 April 2023 11:20 AM IST
पन्ना पन्ना-अजयगढ घाट में रेत से ओव्हरलोड डम्फर फंसने से लगा जाम
डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना-अजयगढ मार्ग में पडने वाले घाट में मंगवार को दिन में रेत से ओव्हरलोड डम्फर के फंस जाने से जाने की वजह से भारी जाम लग गया। जिससे सडक के दोनों तरफ सैकडों वाहन फंस गए। राहगीरों व वाहन चालकों को जाम में फंसने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पडा। इसकी जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के प्रयास किया। वहीं घाट में करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। 25 अप्रैल को पन्ना-अजयगढ़ घाटी में रेत से भरे तीन ओवरलोड डम्फर और कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से देखते ही देखते भारी जाम लग गया। जिसके वजह से जाम में सैकड़ों वाहन और हजारों लोग फंस गए। जिनमें यात्री बसें, व्यवसायिक वाहन और निजी वाहन भी रूके रहे।
Created On :   26 April 2023 11:20 AM IST
Next Story