पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव आज आयेंगे पन्ना

डिजिटल डेस्क,पन्ना। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज ०7 अप्रैल को पन्ना पहुंच रहे हैं। उनके दौरे में प्रदेश के पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता मुकेश नायक भी मौजूद रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री यादव भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस से चलकर प्रात: सतना पहुंचेंगे और वहां से प्रात: 10 बजे प्रस्थान कर पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग मेंं स्थित ग्राम हरदुआ पहुंचकर गोलीकांड में मृत पूरन यादव के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे साथ ही घटना में घायलों के परिजनों से स्वास्थ्य की जानकारी लेने हेतु उनके घरों में जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री दोपहर ०2:15 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाकात करेंगे।
Created On :   7 April 2023 11:47 AM IST