- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- जिला रोजगार कार्यालय चामुण्डा...
जिला रोजगार कार्यालय चामुण्डा काम्पलेक्स देवास में रोजगार मेला 28 अक्टूबर को!

By - Bhaskar Hindi |27 Oct 2021 11:28 AM IST
जिला रोजगार कार्यालय जिला रोजगार कार्यालय चामुण्डा काम्पलेक्स देवास में रोजगार मेला 28 अक्टूबर को!
डिजिटल डेस्क | देवास जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि सचिव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास व आयुक्त रोजगार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में 28 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक एक दिवसीय जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय चामुण्डा काम्पलेक्स देवास में किया जा रहा है।
मेले मे आवेदको का साक्षात्कार उपरांत चयन किया जावेगा। मेले मे 8वीं 10वीं, 12 वीं, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण आवेदको को नौकरी दी जावेगी।
इस के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही है।
Created On :   27 Oct 2021 4:46 PM IST
Next Story