- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- लॉकडाउन अवधि में गरीब तबके के लोगों...
लॉकडाउन अवधि में गरीब तबके के लोगों को भोजन वितरण का कार्य निरंतर जारी!

डिजिटल डेस्क | कटनी कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में निगम प्रशासन द्वारा कोविड -19 कोरोना वायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए नगर के विभिन्न स्थलों के गरीब वर्ग के बेघर और बेसहारा लोगों को निशुल्क भोजन के पैकेट्स के वितरण का कार्य किया जा रहा है।
निगमायुक्त श्री धाकरे ने जानकारी देते हुए बताया लॉकडाउन की अवधि को दृष्टिगत रखते हुए में नगर के गरीब वर्ग के लोगों हेतु भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। निगम के कर्मचारियों के माध्यम से नगर के विभिन्न स्थलों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकिट वितिरित किये जा रहे है।
भोजन वितरण की कार्यवाही के तहत गुरुवार को प्रातः निगम प्रशासन द्वारा कटनी मुख्य रेल्वे स्टेशन से दक्षिणमुखी बजरंग बली मंदिर तक एवं मुडवारा स्टेशन के बाहर बैठे निर्धन बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किये गए।
Created On :   16 April 2021 2:45 PM IST