- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- लॉकडाउन अवधि में गरीब असहाय एवं...
लॉकडाउन अवधि में गरीब असहाय एवं बेसहारा लोगों हेतु भोजन वितरण का कार्य अनवरत जारी!

By - Bhaskar Hindi |28 May 2021 12:13 PM IST
लॉकडाउन अवधि में गरीब असहाय एवं बेसहारा लोगों हेतु भोजन वितरण का कार्य अनवरत जारी!
डिजिटल डेस्क | कटनी कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकनें एवं लॉकडाउन की अवधि में नगरीय क्षेत्र के गरीब बेसहारा एवं असहाय लोगों को भोजन की व्यवस्था निगम प्रशासन द्वारा अनवरत की जा रही है।
भोजन वितरण प्रभारी अभिषेक अरजरिया नें जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर एवं प्रशासक श्री प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में निगम प्रशासन द्वारा आज भी दीनदयाल अन्त्योदय रसोई के माध्यम से भोजन के पैकिटों को तैयार कराया जाकर नगर के विभिन्न स्थलों जालपा देवी मंदिर के पास, घंटाघर, बस स्टेण्ड, मिशन चैक, बरगवां आदि स्थलों में वाहनों के माध्यम से भ्रमण कर गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन के पैकिटों का वितरण किया गया।
Created On :   28 May 2021 3:25 PM IST
Next Story