- Home
- /
- गोवा, बैंगलोर और महाराष्ट्र में...
गोवा, बैंगलोर और महाराष्ट्र में वाहन चालकों ने दिखाई लापरवाही, 35 लाइसेंस सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। गोवा, बैंगलोर और महाराष्ट्र में लापरवाही से वाहन चलाने वाले 35 वाहन चालकों के लाइसेंस आरटीओ ने निरस्त किए हैं। वहीं जिले के 375 सस्पेंड हुए लाइसेंस अब तक बहाल नहीं हो पाए हैं। जानकारी अनुसार जिले में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वाहन चालकों की लापरवाही जिले के बाहर भी बढ़ रही है। बीते एक साल में जिले के लापरवाह वाहन चालकों ने गोआ, बैंगलोर और महाराष्ट्र में नियमों की अव्हेलना की है। इन तीनों राज्यों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दर्ज अपराधों के आधार पर 35 वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा अपराध महाराष्ट्र में दर्ज हुए हैं।
कहां लापरवाही ज्यादा बरती
- गोआ में 6 वाहन चालकों ने
- बैंगलोर में 2 वाहन चालकों ने
- महाराष्ट्र में 27 वाहन चालकों ने
फैक्ट फाइल
- 2,41,811 लाइसेंस (पुरुषों के)
- 26,425 लाइसेंस (महिलाओं के)
- 21,775हेवी लाइसेंस
- 375 लाइसेंस निलंबित
इनका कहना है
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दर्ज अपराध के आधार पर वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। विभाग लगातार अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरुक करने के साथ उन्हें प्रशिक्षित भी कर रहा है।
मनोज तेहनगुरिया, आरटीओ
Created On :   6 Dec 2022 7:12 PM IST