- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हरदा
- /
- हरदा: बुधवार 14 अक्टूबर का कोरोना...
हरदा: बुधवार 14 अक्टूबर का कोरोना हेल्थ बुलेटिन 23 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 432 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई

डिजिटल डेस्क, हरदा। हरदा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि बुधवार 14 अक्टूबर को कुल 455 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज 23 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 432 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट में पानी की टंकी के पास हरदा निवासी 45 वर्षीय महिला, कुंज बिहारी कॉलोनी हरदा निवासी 41 वर्षीय पुरुष, ग्राम रेलवा निवासी 35 वर्षीय महिला, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 70 वर्षीय महिला, मानपुरा हरदा निवासी 30 वर्षीय पुरुष, सोडलपुर टिमरनी निवासी 56 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन हरदा निवासी 56 वर्षीय पुरुष, श्यामा नगर हरदा निवासी 56 वर्षीय महिला, शंकर कॉलोनी हरदा निवासी 38 वर्षीय पुरुष, सिराली निवासी 41 वर्षीय पुरुष, संकल्प अपार्टमेंट हरदा निवासी 55 वर्षीय महिला, सिराली निवासी 41 वर्षीय पुरुष, गहाल निवासी 13 वर्षीय बालिका, 50 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष तथा 40 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 12 टिमरनी निवासी 24 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 5 हरदा निवासी 28 वर्षीय पुरुष, कलेक्टर कार्यालय हरदा निवासी 30 वर्षीय पुरुष, ग्राम केली निवासी 36 वर्षीय पुरुष तथा रहटगांव निवासी 18 वर्षीय महिला शामिल है। बुधवार को 250 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 20448 में से 19337 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 1111 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 205 है, 968 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की स्वास्थ संस्थाओ में आज फीवर क्लिनिक में 323 मरीजो का परिक्षण कर स्वस्थ लाभ दिया गया।
Created On :   15 Oct 2020 1:48 PM IST