मध्य प्रदेश: किसानों को समृद्ध बनायेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा - परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह

किसानों को समृद्ध बनायेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा - परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह
  • प्रदेश सरकार किसानों की आय और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिये कृत संकल्पित है - परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के लिये निरन्तर प्रयास कर रहे है - परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कृषि उपज मण्डी परिसर में भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिये कृत संकल्पित है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के लिये निरन्तर प्रयास कर रहे है। कृषि उपज की खरीदी के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगातार वृद्धि की जा रही है तथा पहले से अधिक फसलों का उपार्जन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा तथा भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हरदा जिले में मूंग का सर्वाधिक उत्पादन हो रहा है। उन्होने किसानों को इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि भारतीय किसान संघ की मांगों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विचार करते हुए किसानों के हित में 8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर बढ़ाकर अब 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर से किसानों से मूंग खरीदी करने पर सहमति दी है। इसके साथ ही किसान की प्रतिदिन की मूंग खरीदी की लिमिट 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल करने पर भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहमति व्यक्त की है।

स्कूल शिक्षा व परिवहन विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मण्डी परिसर में पौधरोपण किया:

मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि उपज मण्डी परिसर में नीम का पौधा लगाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा तथा भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिगण भी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने इस दौरान मंत्री उदय प्रताप सिंह को बताया कि ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हरदा जिले में लगभग 13 लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिले में लगभग 1.60 लाख पौधे लगाये जा चुके है।

Created On :   11 July 2024 6:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story