विश्व मराठी राजभाषा दिन पर रंगारंग रहा ‘आई मराठी-जय महाराष्ट्र' कार्यक्रम    

Colorful I Marathi-Jai Maharashtra program on World Marathi Official Language Day
विश्व मराठी राजभाषा दिन पर रंगारंग रहा ‘आई मराठी-जय महाराष्ट्र' कार्यक्रम    
नागपुर विश्व मराठी राजभाषा दिन पर रंगारंग रहा ‘आई मराठी-जय महाराष्ट्र' कार्यक्रम    

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विश्व मराठी राजभाषा दिन निमित्त कनक सूर मंदिर व शंकर नगर सांस्कृतिक मंडल की ओर से ‘आई मराठी - जय महाराष्ट्र' कार्यक्रम का आयोजन शंकर नगर मैदान में किया गया।  50 कलाकारों और 68 मराठी गीतों वाले कार्यक्रम के निर्माता, संगीत, निवेदन व संकल्पना डॉ. दत्ता हरकरे की थी। संयोजन प्रसिद्ध गायिका कनका गडकरी का था। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पारंपारीक संगीत से 68 मराठी गीतों की प्रस्तुति की गई जिनमें से कुछ संगीतप्रेमियों को पता है और कुछ लुप्त होने के मार्ग पर हैं। इनमें ज्ञानदेव की पंक्तियां,  महाराष्ट्र गौरव गीत, भूपालीी, मातृभाषा गीत, अभंग, भक्तिगीत, बालगीत, नाटयगीत, पोवाडा, अंगाई, गोंधल, जोगवा, भारुड, गवलण, वासुदव, मल्हारी गीत, विवाह गीत, श्लोक, देशभक्ति गीत, दिंडी, गजर, कडकलक्ष्मी आदि गीतों का समावेश था। दत्ता हरकरे ने पोवाडा से शिवाजी महाराज का जयजयकार करते हुए उनके जीवन के विविध प्रसंगों आगरा जेल से रिहाई, अफजल खान वध आदि प्रसंगों को साकार किया। कार्यक्रम को श्रोताओं का भारी प्रतिसाद मिला। पर्यटक मित्र चंद्रपाल चौकसे तथा  नागपुर के अनेक गणमान्य उपस्थित थे। 
 

Created On :   2 March 2023 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story