- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हरदा
- /
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण...
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनार्न्तगत राशि वितरण कार्यक्रम 23 मार्च को!

By - Bhaskar Hindi |22 March 2021 11:45 AM IST
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनार्न्तगत राशि वितरण कार्यक्रम 23 मार्च को!
डिजिटल डेस्क | हरदा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनार्न्तगत राहत राशि की द्वितीय किश्त की राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरदा में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उपसंचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण हरदा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस हेतु विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे है।
उन्होने निर्देशित किया है कि अधिकारी कार्यक्रम में सौंपे गये दायित्वों को पूर्ण करेंगे। कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दायित्वों का निर्वहन किया जावे।
Created On :   22 March 2021 4:44 PM IST
Next Story