- Home
- /
- महिला जिम ट्रेनर ने अज्ञात आरोपी के...
महिला जिम ट्रेनर ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक महिला जिम ट्रेनर का पीछा करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने अजनी थाने में शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि, आरोपी करीब एक साल से उसका लगातार पीछा कर रहा है। वह कभी उसके घर के पास खड़ा रहता है, तो कभी आने-जाने वाले रास्ते में देखकर उसके पीछे आता है। मामले की छानबीन करने के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
एक साल से कर रहा पीछा : पुलिस के अनुसार पीड़िता अजनी क्षेत्र की एक 26 वर्षीय महिला है। आरोपी 32 वर्षीय अज्ञात युवक है। महिला जिम ट्रेनर है। सितंबर-2020 से उसके ध्यान में आया कि, एक अज्ञात युवक उसका पीछा करता है। चौंकानेवाली बात यह है कि, आरोपी, महिला से कोई बातचीत नहीं करता है। बस उसे फॉलो करता है। सितंबर 2020 से 1 अक्टूबर 2021 के बीच आरोपी ने महिला का कई बार पीछा किया। इस अनजान व्यक्ति की हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत की है। महिला सहायक पुलिस निरीक्षक शुभांगी मोहारे ने आरोपी पर धारा 354(ड) के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   5 Oct 2021 3:27 PM IST