मारेगांव में एक और किसान ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, मारेगांव(यवतमाल)। गत दो वर्ष से फसल न होने के, कर्ज से परेशान होकर युवा किसान ने जहर गटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना मारेगांव तहसील के रामेश्वर गांव में घटी। मृतक युवा किसान का नाम प्रमोद व्यंकटेश ऐकरे (30) है। गत दो सालों से फसल न होने के कारण ब्याज से लोगों से उधार लिए गए पैसे कैसे चुकाऊंगा, इस परेशानी में उसने खुद के खेत में 5 जनवरी की शाम को 6 बजे के दौरान जहर गटकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह पता चली। इस किसान के परिवार में माता-पिता, पत्नी, 2 बच्चे हंै। इस मामले में आगे की जांच मारेगांव पुलिस कर रही है। गौरतलब है कि यवतमाल जिले में किसान आत्महत्याओं का ग्राफ बढ़ता ही दिखाई दे रहा है। इस आत्महत्याओं को रोकने के लिए शासन-प्रशासन के तमाम उपाय फेल साबित होते दिखाई दे रहे हैं।
Created On :   7 Jan 2023 7:35 PM IST